Photo from A

*^^^शहर गांव दर्पण न्यूज़^^^**जौनपुर नगर के कोतवाली छेत्र मे ट्रक से हुई दुर्घटना मे वयक्ति की गई जान*जौनपुर शहर के सिपाह पुलिस चौकी के अंतर्गत नये पुल होटल रिवर व्यू के पास दो ट्रको की चपेट मैं आने से बाइक सवार युवक की हुई मौके पर मौत ।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शुक्रवार को ही मुम्बई से आया था ।नगर कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल मोहल्ला निवासी मुकेश तिवारी पुत्र त्रिवेणी शुक्रवार को मुम्बई से घर आया था।वह रोडवेज की तरफ किसी से मिलने गया था।वापस लौटते समय जब वह शास्त्री पुल को पार किया तू होटल रिवर व्यू के पहले रोड पर ही बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और वह गिर गया।इसी दौरान दोनों दिशाओं से आ रही ट्रकों की चपेट मे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी
घटना की सूचना मिलने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मौके पर पहुँच के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया

Photo from A

  • *20 लाख की लागत से बनने वाले खेल के मैदान का हुआ शिलान्यास*

*संवाददाता मनोज सिंह

जलालपुर

*

*जौनपुर – जलालपुर विकास खण्ड के जगापुर गाँव में शुक्रवार के दिन मनरेगा के तहत निर्माण करने के लिए खेल के मैदान का शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख संदीप कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।*

*जिसमें ब्लाक प्रमुख ने बताया कि एक एकड़ की एरिया वाले इस मैदान को मनरेगा के मजदूरों द्वारा तैयार कराया जाएगा।*

*ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस खेल के मैदान को तैयार करने में बीस लाख का अनुमानित लागत निश्चित किया गया है।*

*इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी पी.के . त्रिपाठी , शैलेन्द्र सिंह ( अध्यक्ष सचिव संघ ) , जेई आरईएस धर्मेंद्र कुमार , तकनीकी सहायक दीपक मिश्र , ग्राम प्रधान सर्वेश पाण्डेय , अनिल सिंह , प्रधान भाऊपुर गिरीजा तिवारी , रोजगार सेवक शिव कुमार के अलावा गाँव के कुछ मानिन्द लोग मौजूद रहे।*

Design a site like this with WordPress.com
Get started